General Knowledge, Current Affairs, Articles, Social Issue, Interesting Facts & More..... सम्पूर्ण तैयारी biharexamgk के साथ

STET रिजल्ट के प्रकाशन पर लग गई रोक

STET रिजल्ट के प्रकाशन पर लग गई रोक


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के रवैया के कारण शिक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। पटना हाई कोर्ट में आज इस मामले की सुनवाई के दौरान (12 मई 2020) यह बात सामने आई कि हाईकोर्ट  के नोटिस का जवाब अब तक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने नहीं दिया है और परीक्षा का आंसर की भी जारी कर दिया।
मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस ए अमानुल्लाह  ने  22 मई तक रिजल्ट के प्रकाशन पर रोक लगा दी है। दरअसल यह पूरा मामला प्रश्न पत्र लीक और सिलेबस के बाहर से पूछे गये प्रश्न को लेकर है। 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दूसरी एस टी ई टी परीक्षा 28 जनवरी 2020 को ली थी। परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक और सिलेबस के बाहर से पूछे गये प्रश्न को लेकर परीक्षार्थियों ने सवाल खड़े किए थे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने प्रश्न पत्र लीक का मामला होने से इनकार किया जिसके बाद अभ्यर्थियों ने पटना हाईकोर्ट में दो मामले दायर किया।

नीरज कुमार की याचिका पर जस्टिस ए अमानुल्लाह ने सुनवाई करते हुए अब STET के रिजल्ट के प्रकाशन पर 22 मई तक रोक लगा दी है। साथ ही यह भी कहा है कि जब तक इस मामले का निपटारा नहीं होता तब तक कोर्ट की अनुमति के बिना रिजल्ट का प्रकाशन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति नहीं कर सकती।

Share:

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में "अप्रैल"

One Liner Current Affairs in Hindi


💗 केंद्र सरकार के अनुसार जम्मू कश्मीर में कितने साल से रहने वाले नागरिक डोमिसाइल के हकदार होंगे-15 साल

💗 भारत सरकार के अनुसार Export Promotion Capital Goods और ड्यूटी-फ्री आयात प्राधिकरण जैसी निर्यात योजनाओं को कितने साल के लिए बढ़ाया जायेगा- एक साल

💗 ऑटिज्म जागरूकता दिवस प्रतिवर्ष जिस दिन मनाया जाता है- 02 अप्रैल

💗 वह संस्था जिसने भारत में सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उत्पादन के कारोबार में अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और टोटल एस.ए.के बीच संयुक्त उद्यम के गठन को मंजूरी दे दी है- भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग

💗 केंद्र सरकार ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर मनरेगा मजदूरी में औसतन कितने रुपये की वृद्धि की है-20 रुपये

💗 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हाल ही में किस देश की पार्टियों से कोरोना वायरस महामारी से निपटने और पूरे देश में मानवीय सहायता सुनिश्चित करने के वास्ते तत्काल संघर्ष विराम का आग्रह किया- अफगानिस्तान

💗 वह क्रिकेट बोर्ड जिसने हाल ही में कोविड-19 महामारी से पड़ने वाले वित्तीय प्रभाव का सामना करने के लिये छह करोड़ दस लाख पौंड के वित्तीय पैकेज की घोषणा की है- इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड

💗 किस राज्य सरकार ने COVID-19 रोगियों के लिए नेवी द्वारा विकसित मल्टी-फीड ऑक्सीजन मैनीफोल्ड (MOM) खरीदने का निर्णय लिया है- आंध्र प्रदेश

💗 एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने हाल ही में अनुमान लगाया है कि वित्त वर्ष 2021 में भारत की आर्थिक विकास दर घटकर कितने फीसदी रह सकती है- चार फीसदी

💗 केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आँकड़ों के अनुसार, मार्च 2019 की तुलना में मार्च 2020 के सकल जीएसटी राजस्व (Gross GST Revenue) में कितने प्रतिशत की कमी दर्ज की गई- 8 प्रतिशत

💗 हाल ही में किस संस्था ने देश में बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अत्याधुनिक मास्क, सैनिटाइजर से लेकर 'बायो सूट' तैयार किया है- डीआरडीओ

💗 केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार महिलाओं के जनधन खाते में तीन महीने तक हर महीने कितने रुपये की राशि मदद में दी जाएगी- 500 रुपये

ऐसे ही और करेंट अफेयर्स जानने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:- 
करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में "अप्रैल"

Share:

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड : One Nation One Ration Card Online  (ONORC) 



1.चर्चा में क्यों
2.वन नेशन वन राशन कार्ड" योजना क्या है
3.एक देश एक राशन कार्ड की विशेषताएँ
4.एक देश, एक राशन कार्ड योजना के लाभ
5.योजना का महत्त्व
6.ONORC से प्रवासियों को लाभ
7.राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013
7.1 खाद्य सुरक्षा अधिनियम का आकलन एवं इसमें निहित समस्याएँ
8.एक देश एक राशनकार्ड की चुनौतियां
9.सुझाव

विस्तार पूर्वक पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:- 

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड

Share:

Comments

Popular Posts

Search This Blog

biharexamgk

Translate atozstudy In Any Language

Pages

Recent Posts

हामारे बारे में